भरनो में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन करने की समय सारिणी तय की गई

भास्कर न्यूज|भरनो प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित हुई।बैठक में झंडोत्तोलन की समय सारिणी तय की गई।साथ ही अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।नवनिर्मित स्टेडियम में एक व्यक्ति द्वारा किए जा रहे विवाद को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रशासनिक कार्रवाई के तहत उक्त विवाद को सुलझाने पर सहमति बनी। जिसमें प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 8:30 भेजेमें झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके अलावा बीआरसी कार्यालय में 8:40 बजे,कार्तिक उरांव पुस्तकालय में 8:50 बजे,भरनो थाना और करंज थाना परिसर में 9:15 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9:30 बजे एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 9:40 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख पारसनाथ उरांव, पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष किशोर साहू, पंसस जहांगीर आलम,झामुमो नेता पंचू उरांव,भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही,बीपीओ सूरज लकड़ा,सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा,एई मो वसीम,देवकुमार गुप्ता, बीएचओ डॉ मनोज कुमार झा,संगीता कुजूर,संध्या कुमारी,रविन्द्र कुमार, एएसआई रामजीत बैठा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी,शिक्षक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *