कांटाबाजी| बलांगीर ज़िला, बंगोमुंडा ब्लॉक के अलडा पंचायत परिसर में सरपंच निबेदिता बाग, कांटाबांजी प्रेस क्लब और सुयश अस्पताल रायपुर के सहयोग से 17 अगस्त को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों में हड्डी रोग विशेषज्ञ: डॉ. समीरा मित्तल, किडनी रोग विशेषज्ञ: डॉ. कुमारी मोनिका, पेट रोग विशेषज्ञ: डॉ. अभिषेक सिंह चंदेल, स्त्री रोग विशेषज्ञ: डॉ. निकिता श्रीवास्तव, मेडिसिन विशेषज्ञ: डॉ. रमेश वर्मा, शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, ईसीजी जैसी जांचें भी निःशुल्क की जाएंगी। प्रेस क्लब कांटाबांजी तरफ से प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी गई।


