कलेक्टर पहुंचे आरके हॉस्पिटल:बोले- निशुल्क जांच सुविधा के लिए मरीजों को बाहर नहीं भटकना पड़े ​​​​​​​

राजसमंद में कलेक्टर बाल मुकुंद असावा ने आज आरके हॉस्पिटल पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं व मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रसूता वार्ड, शिशु वार्ड, लैबोरेट्री, आपातकालीन कक्ष, ट्रॉमा सेंटर सहित प्रभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी और आईपीडी में पहुंचे कई मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बातचीत कर फीडबैक लिया। कलक्टर ने मरीजों की फाइलों को खुद हाथ में लेकर देखा। इस संबंध में मौके पर मौजूद डॉक्टर से चर्चा की। इस दौरान मौके पर मौजूद पीएमओ डॉ रमेश रजक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलक्टर ने कहा निर्देश दिए कि हास्पिटल में जो भी जांच सुविधाएं हैं उसके लिए मरीजों को बाहर नहीं भटकना पड़े। उन्होंने निशुल्क दवा योजना एवं निशुल्क जांच योजना सहित सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की क्रियान्वित को लेकर जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने हॉस्पीटल में जारी नवीन विकास कार्यों को भी देखा। इस दौरान ऐग्जास्ट फेन बदलने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल में पेयजल व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर इसे बेहतर करने के निर्देश देते हुए सुंदर जल मंदिर का निर्माण करने के निर्देश दिए। वही कैंटीन में जाकर भी कलक्टर ने साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को जांचा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *