बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी से सांसद ढुलू महतो की उपस्थिति में मुलाकात कर बोकारो इस्पात संयंत्र की उत्पादन क्षमता 10 मिलियन टन करने की मांग की। इस दौरान सेल अध्यक्ष अमरेंदू प्रकाश, बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी भी शामिल हुए। बोकारो इस्पात नगर के शहरी क्षेत्र में अवस्थित आवासीय सह वाणिज्यिक भूखंड के नवीकरण के संबंध में महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने इस्पात मंत्री को बताया कि बीएसएल की ओर से लीज नवीकरण की राशि अप्रत्याशित रूप से 100 गुणा तथा वार्षिक रिजल्ट सर्विस चार्ज 450 गुना बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अनुपालन न करके डबल बेंच में अपील कर मामले को स्थगित कर दिया गया है। इस कारण बोकारो इस्पात के शहरी क्षेत्र में व्यापारी और प्लॉटधारी मायूस हैं और पलायन की सोच रहे हैं। इस्पात मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना तथा सेल अध्यक्ष को दिशा-निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि यथाशीघ्र उचित कदम उठाए जाएंगे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी लोकसभा स्थित कार्यालय में मुलाकात कर अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारा के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। मौके पर उपाध्यक्ष सिद्धार्थ पारीख, श्याम बाबू गुप्ता, ललन सिंह आदि थे। बैठक में मौजूद पदाधिकारी व अन्य।


