भाजपा ने चंदनकियारी में निकाली तिरंगा यात्रा

भास्कर न्यूज | चंदनकियारी भाजपा की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के नेतृत्व में चंदनकियारी में तिरंगा यात्रा निकाला गया। यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर चंदनकियारी सुभाष चौक पहुंचा, जहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी सह प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी ने सभी का स्वागत किया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और लोगों ने तिरंगा लहराते हुएभारत माता की जय व वंदे मातरम् नारा लगाया। साथ ही देशभक्ति गीत की धुन से स्थानीय नागरिक भी इस यात्रा में शामिल हुए। अमर बाउरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद यह तिरंगा यात्रा हमारे सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम करने के लिए निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के 75वें वर्ष से लगातार हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। जो देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत कर रहा है। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे तीनों सेनाओं ने जिस साहस और पराक्रम का परिचय दिया है, उससे पूरा हिंदुस्तान गौरवान्वित है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनोद गोराई समेत अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *