सैनिक हमारे देश की शान : डॉ. परिंदा

बोकारो | बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नेत्री डॉ. परिंदा सिंह के नेतृत्व में शहीदों के स्मारक स्थल की साफ सफाई कर उन्हें माल्यार्पण किया गया। सेक्टर-9 स्थित अमर शहीद इनायत अंसारी के स्मारक स्थल की सफाई कर माल्यार्पण किया गया और सभी सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि आज उनके बलिदानों के कारण ही हम अपने घरों में सुरक्षित हैं। सैनिकों पर पूरे देश वासियों को गर्व है। कार्यक्रम में भाजपा की सीमा सिंह, रीना सिंह, पुष्पा मंडल, मुन्नी गुप्ता, अलका सिन्हा, लता कुमारी, राणा प्रामाणिक, अशफाक राही, सोनू कुमार, प्रेम मरांडी, मनीष मंडल आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *