लुधियाना| जीआरपी लुधियाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को एसआई बीरबल की अगुवाई में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ढंढारी कलां स्टेशन पर नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस को स्टेशन पर एक संदिग्ध अटैची दिखाई दी। अटैची खोलने पर अंदर से 12.5 किलो चूरा पोस्त मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मादक पदार्थ किसी तस्कर द्वारा सप्लाई के लिए लाया गया था, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है और इस संबंध में थाना जीआरपी लुधियाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


