शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अभी भी गंभीर

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया। वे अब भी बेहोश हैं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बुधवार को डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की और लगातार लाइफ सपोर्ट जारी रखने का निर्णय लिया। मंत्री के मस्तिष्क में अभी भी खून का थक्का है। ऐसे में ऑपरेशन नहीं किया जा सकता है। उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उनके शरीर के अन्य अंग फंक्शनल हैं। उल्लेखनीय है कि रामदास सोरेन को 2 अगस्त को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास पर ब्रेन स्ट्रोक आया था। वे तब से अचेतावस्था में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *