हॉकी चैंपियनशिप… रांची एयरपोर्ट पर विजेता झारखंड टीम का शानदार स्वागत

रांची| काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) में 1 से 12 अगस्त तक आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 में झारखंड महिला हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता बनने के बाद बुधवार को पूरी टीम हवाई मार्ग से रांची पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ही खिलाड़ियों, कोच सुधीर गोला और टीम के सभी सहयोगी सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *