मिहिजाम के राजबाड़ीजंगल में लकड़बग्घे का खौफ:बछड़े को बनाया शिकार, वन विभाग और पुलिस कर रही तलाश, दहशत में लोग

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के राजबाड़ी कचरा पट्टी के जंगल में एक लकड़बग्घे की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना दिया है। तीन दिन पहले इस जंगली जानवर ने एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया था, जिसके बाद ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई। हमले की जानकारी ग्रामीणों ने न केवल आपस में साझा की, बल्कि वॉट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी फैलाकर सभी को सतर्क रहने को कहा। घटना को गंभीरता से लेते हुए मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे ने जामताड़ा वन विभाग से तुरंत कार्रवाई का अनुरोध किया। घटनास्थल पर संयुक्त टीम की कार्रवाई बुधवार की रात वन विभाग की टीम पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई और उन्हें सावधान रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक लकड़बग्घा पकड़ा नहीं जाता या जंगल में वापस नहीं लौट जाता, तब तक लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। वन क्षेत्र पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे रात में जंगल के आसपास या सुनसान रास्तों पर न निकलें। उन्होंने कहा कि लकड़बग्घा आमतौर पर रात में सक्रिय रहता है, जिससे खतरा बढ़ जाता है। जरूरत पड़ने पर बाहर निकलें और कोशिश करें कि समूह में ही जाएं। लगातार पेट्रोलिंग और की जा रही निगरानी वन विभाग की टीम लगातार इस क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही है। पुलिस और वन विभाग मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लकड़बग्घा दोबारा किसी जानवर या इंसान पर हमला न कर सके। टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है और सुरक्षित तरीके से पकड़ने या भगाने की रणनीति बना रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *