फरीदकोट में PRTC के कर्मियों का प्रदर्शन:बस सेवाएं ठप, बोले- 15 अगस्त को काले कपड़े पहनकर सीएम का करेंगे विरोध

पंजाब के फरीदकोट बस स्टैंड पर पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्ज यूनियन के आहवान पर कच्चे कर्मचारियों ने गुरुवार को हड़ताल की। राज्य सरकार और मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। फरीदकोट में 15 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करने आ रहे सीएम भगवंत मान का काले कपड़े पहनकर विरोध करने की विरोध करने की घोषणा की है। पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने एक बार फिर बसों के पहिए रोक दिए है। कर्मचारियों में रोष है कि लगातार बैठकें करने के बाद भी उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा। इस मौके पर हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उन्हें लगातार आश्वासन तो दे रही है, लेकिन एक भी मांग पूरा नहीं कर रही। पिछले साल 1 जुलाई को बैठक में स्वीकार की गई किसी भी मांग को लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी बैठक में एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें आश्वासन दिया गया था कि इस कमेटी की रिपोर्ट एक महीने में तैयार हो जाएगी और उनकी जायज मांगों को मान लिया जाएगा। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी किसी भी तरह का आश्वासन या मांगों को मानने की बात नहीं की गई, उल्टा कमेटी को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी ने ली कर्मचारियों की सुध
फरीदकोट डिपू के प्रधान हरजिंदर सिंह और प्रांतीय नेता हरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि सरकार बनने से पहले आम आदमी पार्टी ने सभी विभागों के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था पर किसी कर्मचारी की सुध नहीं ली बल्कि परिवहन विभाग को निजी हाथों में सौंपने की योजनाएं बनाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई हल नहीं निकला तो 15 अगस्त को ध्वजारोहण करने आ रहे कैबिनेट मंत्रियों का हर जिले में विरोध किया जाएगा और फरीदकोट में सीएम भगवंत सिंह मान के राज्य स्तरीय समारोह में भी सभी कच्चे कर्मचारी काले कपड़े पहनकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *