कोर्ट से दोषी करार देने पर दूसरी मंजिल से कूदा:जनरेटर पर गिरा, अस्पताल में भर्ती; मानसा में अपहरण मामले में 7 साल की सजा सुनाई थी

पंजाब के मानसा में गुरुवार को एक आरोपी ने कोर्ट से सजा सुनने के बाद दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गांव बीरेवाला डोगरा का गुरतेज सिंह अपहरण के मामले में दोषी पाया गया था। कोर्ट ने धारा 363 और 366 के तहत गुरतेज को 7 साल की सजा सुनाई। सजा सुनते ही वह कोर्ट से बाहर भागा। इसके बाद उसने खिड़की से छलांग लगा दी। वह नीचे रखे जनरेटर पर गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने गुरतेज को रोकने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं रुका। छलांग लगाने के बाद लोगों ने उसे एक बेंच पर लिटाया। बाद में एम्बुलेंस से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट गुरदास सिंह मान ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गुरतेज को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसका मानसा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *