हरजीत सिंह संधू होंगे भाजपा के उप-चुनाव में उम्मीदवार:तरनतारन के आप विधायक डॉ. सोहल का कैंसर से हुआ था निधन,वर्करों में उत्साह

पंजाब में तरनतारन से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का 2 महीने पहले निधन हो गया। वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। तरनतारन की सीट खाली होने के बाद अब यहां उप-चुनाव होने है। भाजपा ने इस सीट से हरजीत सिंह संधू को उम्मीदवार घोषित किया है। संधू के उम्मीदवार होने के बाद भाजपा के वर्करों में काफी उत्साह है। भारतीय जनता पार्टी ने तरनतारन में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थी। पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी को इंचार्ज नियुक्त किया हुआ है । जबकि पूर्व सीपीए केडी भंडारी और पूर्व विधायक रवि करण सिंह काहलों को सह-इंचार्ज नियुक्त किया है। शिअद से प्रिसिंपल सुखविंदर कौर रंधावा है उम्मीदवार उप-चुनावों के लिए अकाली दल ने आजाद ग्रुप के साथ हाथ मिलाते हुए प्रिसिंपल सुखविंदर कौर रंधावा को अपना उम्मीदवार बनाया है। अकाली दल ने 25 दिन पहले तरनतारन में उप-चुनावों के लिए रैली कर तैयारियों की घोषणा कर दी थी। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने रैली में आम आदमी पार्टी को बेअदबी की घटनाओं के पीछे होने के आरोप लगाया था। गौरतलब है कि तरनतारन नगर परिषद के 25 वार्डों में से 8 पर आजाद ग्रुप के पार्षद हैं और इन्हें कई पंचों-सरपंचों का भी समर्थन हासिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *