माधव विद्या निकेतन में भारत माता पूजन

अमृतसर| माधव विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रणजीत एवेन्यू में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अखंड भारत दिवस मनाते हुए भारत माता पूजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर शहीदों के बलिदानों को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत, नृत्य, लघु नाटिका प्रस्तुत की तथा कुछ बच्चे छद्म वेश में देशभक्तों के रूप में आए हुए थे। एनसीसी प्रमुख अरुण अरोड़ा ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को आजादी मिलने से पहले किए गए देश भक्तों के प्रयासों तथा उनके बलिदानों संबंधी बच्चों को जानकारी देते हुए उनको आजादी का महत्व समझाया तथा देशभक्ति और देश सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्य सुश्री दीपेंद्र पाल कौर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *