श्री राम शरणम् आश्रम ने रोटेरियन क्लब के सहयोग से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धार्मिक समारोह

भास्कर न्यूज | अमृतसर तिलक राज वालिया के सान्निध्य में रोटरी क्लब ईस्ट ने अन्य क्लब के साथ मिलकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धार्मिक समारोह करवाया। जिसमें सैकडों की संख्या में रोटेरियन और कृष्ण भक्त शामिल हुए। यज्ञ का शुभारंभ तिलक राज वालिया द्वारा पूर्व रोटेरियन गवर्नर मनमोहन जैरथ, पार्षद विकास सोनी, प्रधान सुनील गुप्ता और सचिव उमाशंकर सिंह के साथ मिलकर प्रभु चरणों में पवित्र ज्योति जगाकर किया। इसमें वालिया ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण गीता में अर्जुन के माध्यम से सारी मानवता को उपदेश देते हैं कि मैंने कर्म करने के लिए सभी को आजाद छोड़ दिया है। सभी अपनी स्वतंत्रता इच्छा से शुभ कर्म या दुष्कर्म कर सकते हैं, लेकिन उनके इन कर्मों का दायित्व कर्म करने वाले पर ही है। मनुष्य जब शुभ कर्म या दुष्कर्म करता है तो ऐसे कर्म की बीज मनुष्य की अंतकरण रुपी भूमि में पड़ते हैं। जब शुभ कर्मों के बीज की फसल कटती है तो खुशियां और मान सम्मान मिलने के साथ-साथ मनुष्य की जय जयकार होती है। जब दुष्कर्म के बीजों की फसल काटती है तो दुखों से मनुष्य तड़पता है और प्रार्थना करने पर भी बात नहीं बनती। क्योंकि इसके पीछे पाप का पहरा होता है। मनुष्य अपनी तकदीर का निर्माता स्वयं आप है। वहीं मनुष्य अपना मित्र और शत्रु भी आप ही है। इसमें विधायक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुनील दत्ती, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया को क्लब के पदाधिकारी ने सम्मानित किया। इस मौके पर भव्य खुल्लर, हिना मरवाहा, कार्तिक हांडा, मानव शर्मा, सीमा हांडा ने अपने गीतों द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी की वंदना की। जबकि डॉ. धर्मपाल, विनीत शर्मा, राजीव सूद, मनीराम, राम सिमरन, विकास शर्मा, सुशील शर्मा, मीरा वर्मा, स्नेहा कौशल ने सेवा निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *