हज यात्रा-2026 के लिए 20 तक पहली किश्त 1.52 लाख करें जमा

झारखंड राज्य हज समिति ने हज 2026 में जाने वाले चयनित आजमीन-ए-हज से कहा कि सभी आजमीन-ए-हज 20 अगस्त तक हज यात्रा की अग्रिम राशि जमा कर दें। पहली किश्त 1.52,300 रु. हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के वेबसाइट या हज सुविधा एप पर उपलब्ध ई भुगतान सुविधा, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग का उपयोग करें। एसबीआई या यूबीआई की किसी भी शाखा में हज कमेटी ऑफ इंडिया के पे स्लिप एवं बैंक रिफरेंस के माध्यम से राशि जमा करें। राशि जमा करने के बाद दस्तावेज हज कमेटी ऑफ इंडिया के वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। दस्तावेज हज हाउस रांची के कार्यालय में 25 तक शाम 4 बजे तक जमा कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *