बुजुर्ग महिला खुदकुशी करने रस्सी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई

भास्कर न्यूज | कवर्धा कलेक्ट्रेट में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुजुर्ग महिला आत्महत्या की नीयत से रस्सी लेकर पहुंच गई। महिला का आरोप है कि वह 40 वर्षों से अपनी जमीन के हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसकी सुनवाई नहीं हुई। महिला सीधे कलेक्टर कक्ष के सामने पहुंची और रोते-बिलखते अपनी व्यथा सुनाने लगी। उसने कहा कि अब थक-हारकर उसके पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल महिला को समझाकर शांत कराया और रस्सी अपने कब्जे में ले ली। घटना के बाद प्रशासन ने महिला की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच का आश्वासन दिया। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी तंत्र की लापरवाही और लंबित मामलों के समाधान में हो रही देरी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *