जगराओं में कार ट्रक से टकराई, ट्रेडर की मौत:ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा; काम से घर लौट रहा था युवक

लुधियाना के जगराओं में चौकीमान के पास सिधवां कलां गांव के नजदीक गुरुवार देर एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार ट्रक को ओवरटेक करते वक्त संतुलन खो बैठा। जिससे उसकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने कार ने युवक को बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके पास से मिले मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेजों से उसकी पहचान की गई। जिसके बाद उसके परिजनों को संपर्क किया गया। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। पेशे से ट्रेडर था पाली मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 24 वर्षीय युवक जगराओं की गीता कॉलोनी निवासी पाली के रूप में हुई है। पाली शेयर मार्किट में ट्रेडिंग का काम करता था। वह गुरुवार को किसी काम से लुधियाना गया था। रात को जब वह अपनी आई-20 कार में लुधियाना से जगराओं लौट रहा था। चौकीमान के पास सिधवां कलां गांव के नजदीक आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उसकी कार ट्रक से टकरा गई।हादसे में गंभीर रूप से घायल पाली को लोगों ने तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *