‍ स्कूल में राधा-श्रीकृष्ण की झांकी दिखाई

भास्कर न्यूज | कवर्धा स्वामी करपात्री जी हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को कृष्ण जन्मोत्सव एवं गोविंदा उत्सव मनाया। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, दही हांडी (दही लूट) और सांस्कृतिक प्रस्तुति ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजीव झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। दही हांडी प्रतियोगिता में बच्चों के जोश और उत्साह ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने लगभग 7.63 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया। प्राचार्य डीए जोशी, अंजली तिवारी, व्याख्याता दिलीप क्षत्रिय, एस. राजपूत, लक्ष्मी चंद्रवंशी, पार्वती शर्मा, आस्था पांडेय, सरिता चंद्रवंशी, चेष्टा पांडेय मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *