लुधियाना में डिपार्टमेंट स्टोर पर चोरी,VIDEO:ग्राहक बनकर आता था बदमाश, पेंट में छिपाया देसी घी,शक पड़ने पर दबोचा

पंजाब के लुधियाना में डिपार्टमेंट स्टोर पर देसी घी व अन्य सामान चुराने वाले एक व्यक्ति को आज दुकानदार ने रंगे हाथ काबू कर लिया है। उसकी जमकर पिटाई भी लोगों ने की। बदमाश चोर ग्राहक बनकर पिछले सवा महीने से स्टोर पर आता था। वह सामान देखने के बहाने सीसीटीवी कैमरे से बचता हुआ पेंट में देसी घी के डिब्बे व अन्य सामान डाल लेता था। कई बार दुकान से सामान इधर-उधर होने लगा तो दुकानदार को शक हुआ। उसने सीसीटीवी चैक किए तो उसके ग्राहक बनकार आया ठग नजर आया। दुकानदार ने ट्रेप लगाया। आज जब चोर दुकान पर सामान लेने के बहाने आया और उसने देसी घी का डिब्बा पेंट के अंदर डाला और दुकान के बाहर पहुंचा तो तुरंत दुकानदार ने उसे घेर लिया। उसने उसकी तलाशी ली तो उसकी पेंट से देसी घी का डिब्बा व अन्य सामान निकल आया। लोगों ने चोर की जमकर छितर परेड की और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। सवा महीने से ग्राहक बनकर आता था चोर जानकारी देते हुए दुकानदार दिव्यांशू ने कहा कि उनका स्टोर गुरदेव नगर में है। पिछले करीब सवा महीने से चोर ग्राहक बनकर आ रहा था। उसने उनका भरोसा जीत लिया था। कुछ दिनों से स्टोर का सामान कुछ कम नजर आने लगा। सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो मामले का खुलासा हुआ। उक्त व्यक्ति अपना नाम विवेक बता रहा है और वह हैबोवाल के जोशी नगर का रहने वाला है। उसका एक और साथी हमेशा स्टोर का बाहर खड़ा रहता था लेकिन आज वह फरार हो गया। सीसीटीवी वीडियो में भी बदमाश सामान चुराना नजर आया। आज उसे दुकान के बाहर मौके पर जब दबोचा तो उसकी बेंट से देसी घी व अन्य सामान बरामद हो गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *