कपासन ने फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दो हजार रुपए का इनाम घोषित था और जिला स्तरीय टॉप टेन अपराधियों में शामिल था। आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक लूट, चोरी, नकबजनी, एनडीपीएस, शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज है। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि स्थाई वारंटियों, भगोड़ों और मफरूर आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी हरजी लाल यादव के सुपरविजन में एसएचओ रतन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का बनाई गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 सालों से फरार स्थाई वारंटी देवरिया निवासी नारू उर्फ नारिया (45) पुत्र भागू कालबेलिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार इनामी स्थाई वारंटी पुलिस थाना भादसौडा में नकबजनी और एनडीपीएस सहित अन्य थानों में भी वांटेड है। इस पर दो हजार रुपए का इनाम घोषित था। नारिया गुजरात सहित अन्य राज्यों में मजदूरी करते हुए फरारी काट रहा था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई लादूलाल, एएसआई तेजमल, हैड कॉन्स्टेबल उगमाराम, कॉन्स्टेबल महेन्द्र सिंह, वेदप्रकाश, पप्पूराम, नीरज कुमार, लेहरूलाल, रामपाल और अनिल शामिल थे।


