अब हटवाड़े में बैठ सकेंगे सिर्फ 297 ही फुटपाथ कारोबारी:संजय बाजार में अवैध हटवाड़े के विरोध में उतरे व्यापारी, धरना दिया तो निगम ने मानी मांगें

संजय बाजार में रविवार को लगने वाले अवैध हटवाड़े का विरोध निगम मुख्यालय तक जा पहुंचा। शहर के व्यापार मंडल व जयपुर के व्यापारी मैदान में उतर आए। सात दिन के अल्टीमेटम के बाद गुरुवार को निगम मुख्यालय पर धरना दिया। व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए संजय बाजार में अवैध अतिक्रमण को हटाने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर खूब शोर शराबा किया। नतीजा यह रहा कि हेरिटेज निगम कमिश्नर अरुण हसीजा व वििजलेंस उपायुक्त पुष्पेंद्रसिंह ने व्यापारियों को वार्ता के लिए बुलाया। इस दौरान जयपुर व्यापार महासंघ के महासचिव सुरेश सैनी व कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया के अलावा संजय बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार लश्करी और महामंत्री विष्णु शर्मा का प्रतिनिधि मंडल अफसरों से मिला। निगम प्रशासन ने व्यापारियों की सभी मांगें मान ली है। कमिश्नर अरुण कुमार हसीजा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि इस सप्ताह सरकार का एक वर्ष होने के चलते प्रशासन व्यस्त रहेगा, लेकिन अगले सप्ताह से सिर्फ 297 फुटपाथ कारोबारियों को बैठने की अनुमति दी जाएगी, जो पूर्व से सूची में शामिल है। अगले एक महीने में हटवाड़े को अन्यत्र जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। अध्यक्ष सुरेश कुमार लश्करी और महामंत्री विष्णु शर्मा ने बताया कि संजय बाजार में हर रविवार को लगने वाले अवैध हटवाड़े से व्यापारियों का करोड़ों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, क्योंकि हटवाड़े वाले शनिवार रात से ही काबिज हो जाते हैं। यही नहीं, यहां निगम द्वारा ऑक्शन में ली गई करोड़ों की दुकानें बर्बाद हो रही है। जबकि कोर्ट ने हटवाड़े को अन्यत्र जगह शिफ्ट करने का आदेश दे दिए हैं। ये सात सूत्री मांगें मानीं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *