रांची | यमुना अपार्टमेंट ओवर ब्रिज के प्रांगण में सोमवार को आदर्श दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। सर्वसम्मति से 2025-26 का चुनाव किया गया। अध्यक्षता राजीव चटर्जी व संचालन संजय सहाय ने किया। संरक्षक राजीव चटर्जी को बनाया गया। अध्यक्ष सूरजभान सिंह, संयोजक लालबाबू सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष संजीव सिंह, मंटू सिंह, अखिलेश राय, कार्यकारी अध्यक्ष मिंटू सिंह, सचिव संजय सहाय, सह सचिव पवन कुमार झा, कोषाध्यक्ष ऋषि सिंह चौहान, सह कोषाध्यक्ष संजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, संगठन मंत्री शैलेन्द्र कुमार, अजय सोनी, सुमंत राय, अभिषेक सिंह व दिवेश सिंह के अलावा 11 सदस्यों का भी चुनाव किया गया।


