डोरंडा निजाम नगर में जेवरात की चोरी

रांची| डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर मनीटोला में 2 लाख रुपए के जेवरात की चोरी हो गई है। इस संबंध में साजिदा खातून ने डोरंडा थाने में वसीम अंसारी के विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। रांची| आदर्श कॉलोनी की रहने वाली कुमारी अनुष्का के साथ वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 1.35 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। इस संबंध में अनुष्का ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया है कि इंस्टाग्राम पर उन्हें एक मैसेज मिला, जिसमें वर्क फ्रॉम होम का अॉफर था। साइबर अपराधियों ने उन्हें पूरी तरह से झांसे में ले लिया फिर कमीशन का लालच देकर 1.35 लाख रुपए ले लिए। रांची| सिसई के रहने वाले संजय साह से 2 लाख रुपए की ठगी हो गई है। संजय साह ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार उनके मोबाइल पर एक बैंक का एप अपडेट का मैसेज आया था, जिसे देख संजय साह ने एप खोल उसमें अपने बैंक का डिटेल्स भर दिया। डिटेल्स भरने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर ओटीपी आने लगा। यह देख संजय साह ने उक्त एप को तुरंत डिलीट किया, लेकिन कुछ देर बाद मैसेज आया कि उनके खाते से दो लाख रुपए की निकासी हो गई। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *