ग्राम पंचायत कुण्डपान में 62 करोड़ से 11 हजार घरों में पहुंचाई जाएगी बिजली

भास्कर न्यूज | रामचंद्रपुर विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत कुण्डपान में मंत्री रामविचार नेताम ने शनिवार को 62 करोड़ लागत से होने वाले विद्युत विस्तार कार्य का शुभारंभ किया गया। इस कार्य के पूरा होने से पंचायत में बिजली व्यवस्था पहले से बेहतर होगी। इस कार्य से क्षेत्र के 1077 मजरा टोला के कुल 11 हजार 762 परिवारों के घरों तक बिजली पहुंचाई जाएगी। इससे ग्रामीण अंचल के लोगों काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायत डिंडो में 191.51 लाख रुपए की लागत से होने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का शिलान्यास भी किया गया। छात्रावास बनने से विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इस काम से ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधरेगा: नेताम मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कुण्डपान में विद्युत विस्तार से ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधरेगा। अब बच्चों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त रोशनी मिलेगी, किसानों को कृषि कार्य में सहूलियत होगी और महिलाओं को भी घरेलू कार्यों में राहत मिलेगी। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष मुन्द्रिका सिंह, जिला पंचायत सदस्य मुंशी राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जनपद सीईओ रणवीर साय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *