जमीन विवाद की बात पर बुजुर्ग को मारा चाकू:आरोपी पिता-बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार किया, रायगढ़ के चपले में हुई घटना

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक युवक ने बुजुर्ग व्यक्ति के पेट पर चाकू मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने पिता-बेटा को गिरफ्तार किया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चपले में रहने वाली विमला पटेल 43 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका चपले डीपापारा में मकान है। जिसे किराए पर दिया गया है। उस मकान के पास ही ओमशंकर पटेल का भी घर है। ऐसे में ओमशंकर और उसका पिता जोहित राम पटेल पूर्व में जमीन की सीमांकन को लेकर कई बार विवाद कर चुके हैं। जहां 18 अगस्त की शाम विमला पटेल का पति पुरुषोत्तम पटेल और उसका जेठ कमल प्रसाद पटेल 55 साल मकान के सामने मेन गेट लगवा रहे थे। तभी ओमशंकर और जोहित राम वहां पहुंचे और गेट लगाने से मना करते हुए झगड़ा करने लगे। इस दौरान जोहित राम ने बेटे ओमशंकर को मारने के लिए उकसाने लगा। इससे ओमशंकर ने अपने दुकान से चाकू लाया और कमल प्रसाद पटेल के पेट में चाकू से वार कर दिया। इससे कमल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरेापियों को जेल भेजा गया
घटना के बाद तत्काल उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी जोहित राम व ओमशंकर को गिरफ्तार कर लिया। जहां आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *