जालंधर | भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा जालंधर द्वारा मंगलवार को अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में एक पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिषद सदस्यों ने तुलसी, कड़ी पत्ता तथा सुखचैन के पौधे स्त्री सत्संग सभा को भेंट किए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा औषधीय एवं उपयोगी पौधों के प्रति जन जागरूकता फैलाना था। परिषद की सचिव कंचन शर्मा, सत्संग सभा के प्रमुख सदस्य परवीन ज्योति, प्रेमलता, अंजू जोशी, मंजू, रेखा, डॉ. रजिया ज्योति, अनिल शर्मा और अन्य सदस्यों ने परिषद के इस प्रयास की सराहना की और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। भारत विकास परिषद भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों के माध्यम से जनहित में कार्य करती रहेगी।


