भाई गुरमीत सिंह शांत को मिला भाई मरदाना अवॉर्ड

भास्कर न्यूज | जालंधर सिख सेवक सोसाइटी इंटरनेशनल ने गुरमत संगीत के माहिर और श्री रागों के प्रसिद्ध रागी भाई गुरमीत सिंह शांत को भाई मरदाना अवॉर्ड से सम्मानित कर उनकी गुरमत संगीत के क्षेत्र में अमूल्य सेवाओं का सम्मान किया। मंगलवार को आयोजित एक समारोह में पंथक शख्सियतें गुरुद्वारा 9वीं पातशाही गुरु तेग बहादुर नगर के कार्यवाहक प्रधान कमलजीत सिंह टोनी, प्रो. बलविंदर पाल सिंह, मंजीत सिंह ठुकराल, संतोख सिंह, दविंदर सिंह आनंद, हरदेव सिंह गरचा, साहिब सिंह, संदीप सिंह चावला, अरिंदरजीत सिंह चड्ढा, गुरमत संगीत प्रेमी और संगत ने बड़ी संख्या में शिरकत की। यह आयोजन सिख सेवक सोसाइटी इंटरनेशनल के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम था, जो गुरमत संगीत के संरक्षण और प्रचार के लिए समर्पित है। समारोह के दौरान जत्थेदार परमिंदर पाल सिंह खालसा ने कहा कि गुरु साहिबान ने हमें 31 रागों के अनुसार गुरबाणी का कीर्तन करने का हुक्म दिया है। जो सिंह गुरु साहिब के इस हुक्म को मानते हुए रागों में कीर्तन करते हैं, उनका सम्मान करना हमारी समूची संगत की जिम्मेदारी है। भाई गुरमीत सिंह शांत ने गुरमत संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी अहम योगदान दिया है। भाई गुरमीत सिंह शांत गुरमत संगीत के एक ऐसे साधक माने जाते हैं, जिन्होंने गुरु साहिबान के 31 रागों में कीर्तन की परंपरा को जीवित रखने का बीड़ा उठाया। संस्था का मुख्य उद्देश्य गुरमत संगीत का संरक्षण और प्रचार करना है। सोसायटी ने फिल्मी धुनों पर कीर्तन करने वाले जत्थों पर श्री अक​ाल तख्त से पाबंदी लगाने की मांग भी की। इस अवसर पर बावा खरबंदा, प्रिंसिपल मनदीप सिंह, प्रेम सिंह, सिमरजोत सिंह शैरी, कंवलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह राजू आदि भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *