3 ई छोटी के प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में किया तुलसी पूजन

श्रीगंगानगर| आरडीबीएफसी शाखा ‘हनुमंत बल’ की ओर से 3 ई छोटी स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य संरक्षक विधायक जयदीप बिहाणी के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच विभाग संयोजक गिरधारी गुप्ता ने सबका अभिनंदन किया। जिला संयोजक राजीव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित राजेश मिश्रा ने देवी-देवताओं तथा भारत माता की पूजा के साथ-साथ तुलसी माता को हार शृंगार से सजाकर तुलसी व शालिग्राम की पूजा करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *