कोंडागांव में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष 2025 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले के तीन स्कूलों में यह कार्यक्रम हुए। 18 से 20 अगस्त के बीच शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसोरा, बम्हनी और बड़ेडोंगर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली और कुर्सी दौड़ जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने बच्चों को साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी दी। गुड टच-बैड टच के बारे में भी बताया गया इसके साथ ही पोषण, आत्मरक्षा और बाल अधिकारों पर मार्गदर्शन किया। पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी मनीष कुमार मेश्राम मौजूद रहे। पर्यवेक्षक बबीता चौधरी, पुष्पा वर्मा और निधि वर्मा ने भी शिरकत की। बड़ेडोंगर से परियोजना अधिकारी सुनीता शर्मा और पर्यवेक्षक मालती कोर्राम उपस्थित थीं।


