बरहरवा GRP ने जाली नोट तस्कर को किया गिरफ्तार:बांग्लादेश से नकली नोट लाता था भारत में, पांच सौ के 5 हजार जाली नोट बरामद

पश्चिम बंगाल वैष्णव नगर थाना क्षेत्र बांग्लादेश बॉर्डर से साहिबगंज बरहरवा जीआरपी पुलिस ने जाली नोट तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के वैष्णव नगर थाना अंतर्गत हटाकपारा बौछा पारा, जो बांग्लादेश सीमा से सटा हुआ है। वहां से जाली नोट तस्कर रंजन मंडल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 500 रुपए के पांच हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। तस्कर को बॉर्डर इलाके से दबोच लिया गौरतलब है कि रेल कांड संख्या 12/25 में बरहरवा जीआरपी ने तीन तस्करों को 4 लाख 12 हजार रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। उसी मामले की जांच के दौरान जीआरपी पुलिस एक आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और इस तस्कर को बॉर्डर इलाके से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह लंबे समय से जाली नोटों के धंधे में शामिल है। उसने बताया कि ये सभी नकली नोट बांग्लादेश से भारत में लाए जाते हैं और फिर इन्हें अलग-अलग जिलों और राज्यों में खपाया जाता है। तस्कर बांग्लादेश से नकली नोट लाकर भारत के कई राज्यों में सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ कर रही है। -रामा शंकर प्रसाद, जीआरपी थाना प्रभारी पहले भी पकड़े जा चुके हैं 4 लाख 12 हजार रुपए के जाली नोट जाली नोट पकड़े जाने पर बड़हरवा जीआरपी थाना प्रभारी रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि पूर्व में भी पकड़े गए आरोपियों के नेटवर्क से 4,12000 जाली नोट बरामद किए गए थे। उन्हीं पकड़े गए आरोपियों के निशानदेही पर फिर से कार्रवाई करते एक अन्य व्यक्ति रंजन मंडल को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *