बरनाला में भाजपा का विरोध प्रदर्शन:कैंप लगाने की रोक का विरोध, सीएम का पुतला फूंका; बोले-दिल्ली से आए आप नेता पंजाब को लूट रहे

बरनाला में शुक्रवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कचहरी चौक पर पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका। प्रदेश उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया कि आप सरकार भाजपा को धमका रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा गांवों में कैंप लगाकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रही है। आप सरकार इस पर आपत्ति जता रही है। ढिल्लों ने डेटा चोरी के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि आप ने 50 लाख महिलाओं से 1000 रुपए की योजना के लिए फॉर्म भरवाए, तब डेटा चोरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आप को गरीबों के घर, बुजुर्गों की पेंशन और किसान निधि योजना से तकलीफ हो रही है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली से आए आप नेता पंजाब को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पार्टी आम लोगों के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को कैंप लगाने से रोकना आप के अहंकार का नतीजा है। 2027 में हार के डर से आप ओछी राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की इस दादागिरी से डरने वाली नहीं है, वे केंद्र सरकार की सीएससी योजना के तहत ये कैंप लगाते रहेंगे। मनीष सिसोदिया ने जो शम, दाम दंड भेद की बात कही, उस पर काम कर रही मान सरकार- ढिल्लों
भाजपा पंजाब के हर जरूरतमंद और लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है और केंद्रीय योजनाओं का फायदा पहुंचाती रहेगी। केवल ढिल्लों ने कहा कि आप सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। लोगों को पेंशन नहीं मिल रही है। जिससे लोग सरकार से नाखुश हैं। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को उनके घर-द्वार पर इन योजनाओं का फायदा दे रहे हैं। लोग बड़े पैमाने पर भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने जो शम, दाम दंड भेद की बात कही है, उस नीति पर आम आदमी पार्टी सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति का कड़ा विरोध किया और अपनी योजना वापस करवाई। वहीं अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि इस मुद्दे पर हाईकमान को गौर करना होगा। पंजाब की भाजपा टीम राज्य में लगातार कड़ी मेहनत कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *