वार्ड 30 में पार्कों, 48 में गलियों का काम कराएंगे पार्षद

वार्ड 30 से शिअद पार्षद अवतार सिंह ट्रकांवाला का कहना है कि उनकी वार्ड घनी आबादी के साथ इंडस्ट्रियल हब भी है। इसमें ईस्ट मोहन नगर, रामनगर, मोहन नगर, कोट आत्मा राम, गोकुल का बाद शामिल आदि हैं। यहां पार्कों का बुरा हाल है और सीवरेज सिस्टम डैमेज है। सबसे पहले पार्कों की हालत सुधारेंगे और फिर सीवरेज सिस्टम को ठीक करवाऊंगा। इसके साथ ही बाकी समस्याओं जैसे गलियों, सड़कें और बिजली की हालत का सुधार करेंगे। वार्ड 5 से पार्षद कीर्ति अरोड़ा हाइली क्वालिफाइड टीचर हैं। विकास के लिए उनका विजन क्लियर है। कीर्ति का कहना है कि सफाई, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट्स, सड़कों- गलियों और पार्क आदि की समस्याओं का समाधान करके वार्ड को नंबर-1 बनाएंगी। पूरे वार्ड में घर-घर जाकर एक-एक आदमी से उनकी समस्या नोट करेंगी और फिर उनको कैटेगराइज करते हुए हल किया जाएगा। निगम हाउस का गठन होते ही यह काम शुरू हो जाएगी वार्ड 48 से कांग्रेस पार्षद अश्विनी कालेशाह ने कहा कि ढाई साल से इलाके में एक पैसे का काम नहीं हुआ है जिस कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीवरेज, बिजली, स्ट्रीट लाइट, सड़कें, गलियां और पेयजल की समस्याएं हैं। हाउस का गठन होते ही पहले वार्ड की गलियों को बनवाएंगे। इसके बाद एक-एक कर सभी समस्याएं हल करेंगे। उनका कहना है कि फंडों के दुरुपयोग की विजिलेंस जांच भी करवाएंगे। भास्कर न्यूज | अमृतसर चुने गए नेता जनता के नुमाइंदे होते हैं। वह उसकी हर समस्या को सरकार के समक्ष रख कर हल करवाने की कोशिश करते हैं। हालिया हुए नगर निगम चुनावों के विजेता पार्षद भले ही हाउस भंग होने के बाद से खामोश रहे लेकिन अब मौका मिलते ही अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर मुखर होने लगे हैं। किसी के हलके में पार्क, सीवरेज, पीने का पानी, किसी में बिजली, स्ट्रीट लाइट, कहीं पर सफाई, स्ट्रीट डॉग तो किसी के वार्ड में ट्रैफिक समस्या मुंह बाए खड़ी है। चुने गए पार्षदों का कहना है कि हर समस्या का हल किया जाएगा। वार्ड 13 से आप पार्षद गुरविंदर कौर पार्टी की जिला इकाई महिला विंग की महासचिव भी हैं। उनका कहना है कि इलाके की समस्याओं से वह पूरी तरह से वाकिफ हैं। मुख्य समस्याओं में सीवरेज और पेयजल हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर की समस्याएं गलियां और टूटी सड़कें हैं। वार्ड में लंबे समय से सीवरेज की सफाई नहीं हुई। हौदियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। सीवरेज और हौदियों को साफ करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वार्ड में 5 सबमर्सिबल पंप हैं 2 और लगवाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *