रांची | दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची ने शुक्रवार को प्रयास-द एफर्ट के सहयोग से इंटर-स्कूल पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्इस अवसर पर डॉ. सुम्बुल आलम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस प्रतियोगिता में 11 स्कूलों से कुल 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने झारखंड की उच्च शिक्षा प्रणाली से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों को उजागर किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बिशप वेस्कॉट गर्ल्स स्कूल, डोरंडा, द्वितीय पुरस्कार दिल्ली पब्लिक स्कूल व आइडियल इंटरनेशनल स्कूल और तृतीय पुरस्कार सरला बिरला पब्लिक स्कूल और सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल को प्रदान किया गया। फिरायालाल पब्लिक स्कूल को चौथा स्थान मिला।


