अमृतसर| स्टॉलवार्ट्स वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने दिल्ली-गुड़गांव में सेंट जेवियर स्कूल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नाट्य प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में देश भर के 19 से अधिक स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया था। स्टॉलवार्ट्स के नाट्य दल ने अपने प्रभावशाली अभिनय, सशक्त संवाद और उत्कृष्ट मंच प्रस्तुति से दर्शकों और निर्णायकों का मन मोह लिया। प्रिंसिपल मनीषा धानुका ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों को अपनी कला और रचनात्मकता दिखाने का राष्ट्रीय मंच प्रदान करती हैं।


