अमृतसर| तर्कशील सोसायटी ने अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध विद्वानों की 25 किताबों पर पाबंदी लगाने की निंदा की है। इसी को लेकर सोसायटी के सदस्यों ने बैठक की। जिसमें सोसायटी के मास्टर रजिंदर, राजपाल, राम सरवन, सुमित ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध विद्वानों की 25 किताबों को गैर संवैधानिक बताते हुए पाबंदी लगाने की निंदा की। सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि इन किताबों को विद्वानों की ओर से लिखा है। परंतु भाजपा सरकार ने इन पर पाबंदी लगाकर छोटी मानसिकता का सबूत दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को इन किताबों पर लगाई पाबंदी को जल्द से जल्द हटाना चाहिए। इस मौके पर हेमराज, राजेश, सुखविंदर, जसविंदर, जसवंत, गुरप्रीत मौजूद थे।


