बालोद| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर जिला मुख्यालय बालोद स्थित कला केंद्र में संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभागियों ने गायन, बांसुरी वादन और वायलिन जैसे क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गायन में मधुर स्वरों ने श्रोताओं का दिल जीता, तो बांसुरी और वायलिन की मधुर धुनों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रतियोगिता में तांजल नेताम द्वारा बांसुरी वादन, निखिल साहू द्वारा वायलिन वादन, अरूण कुमार साहू द्वारा गजल सहित शुभांगी शुक्ला, भूषण सिन्हा, रमा शुक्ला, लव कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सोनी और कृष्णा सोनी द्वारा गायन प्रस्तुति दी गई।


