बालोद| छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बालोद के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का स्वागत कर विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। साथ ही आधार बेस अटेंडेंस के विषय पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला महासचिव घनश्याम पुरी, संयोजक पेंशनर फोरम मधुकांत यदु, प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मैदानी कर्मचारी संघ रेखूराम साहू, जिला महामंत्री दिनेश सिन्हा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


