बालोद| जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना जिला बालोद द्वारा जिले के आश्रम एवं छात्रावासों के लिए चयनित महिला एवं पुरुष नगर सैनिक को 1 से 10 सितंबर तक जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी कार्यालय बालोद में दस्तावेजों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। सत्यापन के बाद सभी चयनित नगर सैनिकों को कार्यभार ग्रहण करना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं 1 सेट छायाप्रति के साथ उपस्थित होने को कहा है।


