गढ़वा | गढ़वा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित लीग का छठा मैच डार्क ब्ल्यू क्रिकेट क्लब और उजाला क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें डार्क ब्ल्यू ने उजाला क्रिकेट क्लब को 12 रन से पराजित किया। मैच में पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए डार्क ब्ल्यू क्रिकेट क्लब ने 169 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें आकाश ने सर्वाधिक 53 रन व आर्यन पांडेय ने 47 रन का योगदान दिया। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी उजाला क्रिकेट क्लब की टीम 157 रन ही बना सकी। जिसमें अंकित सिंह ने सर्वाधिक 34 रन ही बनाए। डार्क ब्ल्यू क्रिकेट की टीम 12 रनों से जीत दर्ज की। जिसमें डार्क ब्ल्यू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रोहित सिंह ने छह और रोशन कुमार ने दो विकेट प्राप्त किया। उजाला के तरफ से गेंदबाजी करते हुए मंदीप तिवारी ने पांच विकेट प्राप्त किया। मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए रोहित सिंह को मन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर क्रिकेट के कोच सिकंदर प्रजापति, रोहित सिंह, आर्यन पांडेय मौजूद थे।


