सीकेडी पदाधिकारी ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया

भास्कर न्यूज | अमृतसर देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर चीफ खालसा दीवान के पदाधिकारी ने दुख प्रकट किया है। सीकेडी के प्रधान डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, आनरेरी सचिव सविंद्र सिंह कत्थुनंगल ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह लगातार 10 साल देश के प्रधानमंत्री बने और अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने स्वर्गीय प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि देश को उन्होंने अपना अहम योगदान दिया। गुरु नगरी के निवासी रहे डॉ. सिंह की ओर से श्री गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अध्ययन केंद्र स्थापित किया गया। वहीं शहर के विकास के लिए विशेष यतन किए गए। इस मौके पर दीवान के उपप्रधान संतोष सिंह सेठी, उपप्रधान जगजीत सिंह, स्थानिक प्रधान कुलजीत सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के देहांत पर शोक जताया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *