चाईबासा| संगठन सृजन वर्ष 2025 के निमित्त प. सिंहभूम जिला के कांग्रेस मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र देने के लिए एक सादे समारोह का आयोजन शनिवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में किया गया, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारुढ़ दल सोनाराम सिंकु उपस्थित रहे । मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया और शुभकामनाएं दी गई । विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि यह अभियान केवल संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं , बल्कि कांग्रेस की जड़ो को घर-घर तक मजबूत करने का संकल्प है। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य जय प्रकाश महतो, प्रवक्ता त्रिशानु राय , महासचिव लियोनार्ड बोदरा , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, सोशल मीडिया चेयरमैन रवि कच्छप, प्रखण्ड अध्यक्ष ललित दोराईबुरु, सिकुर गोप, चन्द्र भूषण बिरुवा, मंडल अध्यक्ष बिपिन लागुरी आदि उपस्थित थे।


