नए निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल निगम कमिश्नर का कार्यभार सोमवार को संभालेंगे। स्टॉफ से इंट्रोडक्शन व कामों के बारे जानने को लेकर सुबह 11:30 बजे मीटिंग निर्धारित की गई है। बता दें कि कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख का तबादला होने के बाद बीते 22 अगस्त को पदभार छोड़ दिया था। नए निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल आईएएस निगम कमिश्नर का कार्यभार सोमवार को संभालेंगे। इससे पहले पटियाला में बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर पीआरटीसी तैनात थे। कमिश्नर ने स्टॉफ से इंट्रोडक्शन व कामों के बारे जानने को लेकर सुबह 11:30 बजे मीटिंग बुलाई है। बता दें कि कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख का तबादला होने के बाद बीते 22 अगस्त को पदभार छोड़ दिया था। नए कमिश्नर के सामने सबसे बड़ी चुनौती कूड़ा उठान व गंदा पानी को दूर कराने की रहेगी। चूंकि सीवरेज जाम-डिसिल्टिंग जैसे कामों को लेकर शिकायतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।


