हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाए : संजीव जैन

एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब्स 169-एन की ओर से सरकारी टीबी अस्पताल में पौधारोपण किया गया। चेयरमैन संजीव जैन के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में क्लब के कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लोकेश वालिया ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद पर्यावरण को बचाना और हरित क्रांति को बढ़ावा देना है। वक्ताओं ने पेड़ों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। चेयरमैन संजीव जैन ने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। कार्यक्रम में एमके वर्मा, एएन चाबा, कुंवर वालिया, मनोज जैन, मुनीश धीर, मुनीश कुमार, विधु पुरी, सुनील चोपड़ा, पदम पब्बी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *