स्थानीय डेरा श्री झंडा साहब (समाध बाबा माड़ू दास जी) तपस्थान श्री गुरु राम राय जी के दरबार पर ऐतिहासिक श्री झंडा साहब का वार्षिक मेला संचालक महंत दविंदर दास जी देहरादून वालों की सरपरस्ती में रविवार 31 अगस्त को करवाया जाएगा। प्रिंसिपल जीतपाल राणा ने बताया कि इस दिन सुबह श्री झंडा साहब विधिवत उतारे जाएंगे। इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना के बाद बैंड-बाजों के साथ श्री झंडा साहब चढ़ाए जाएंगे। 30 अगस्त को मेले के उपलक्ष्य में रखे गए श्री सहज पाठ जी के भोग डाले जाएंगे। इसके बाद रागी जत्थे शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। बाद दोपहर लंगर बरताया जाएगा। इस मौके पर प्रिंसिपल जीतपाल राणा, ग्रंथि अमरजीत, अनूप चोड़ा, जय सिंह, मनोज कुमार, सौरभ, विकास, नीलम, गुरमीत, प्रमिला रीना आदि मौजूद रहे।


