भास्कर न्यूज | महासमुंद छत्तीसगढ़ सर्व कुर्मी महिला समाज महासमुंद ने तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन राम जानकी मंदिर में किया गया। कार्यक्रम श्री रामजी का आशीर्वाद लेकर शुरुआत की गई। महिलाएं लाल साड़ी में श्रृंगार करके शामिल हुई। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, 16 श्रृंगार प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, नृत्य और जनउला स्पर्धा का आयोजन किया गया। कपड़ों का और आर्टिफिशियल गहनों का स्टाल भी लगाया गया। प्रतियोगिता में जीतने वालों को भेंट स्वरूप उपहार भी दिया गया। इस मौके पर निधि चंद्राकर, तारा चंद्राकर, पुष्पा चंद्राकर, लता चंद्राकर, रमा चंद्राकर, ज्योति चंद्राकर, शकुन चंद्राकर, पूजा, स्मिता, तारनी, चंद्रकला, दामनी, दुर्गा सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।


