भोपाल गैस त्रासदी के कलंक को 40 साल बाद अब साफ करने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। यूनियन कार्बाइड (यूका) कारखाना के गोदाम में रखा 337 टन जहरीला कचरा हटाया जाना है। इसको लेकर शनिवार को पुलिस, प्रशासन और अलग-अलग विभागों की टीम यूका परिसर में पहुंचे। यहां पर अफसरों ने सिक्युरिटी प्रॉटोकॉल का जायजा लिया। ये तय किया गया कि यहां पर जितने भी अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है, उनको बिना आधार कार्ड दिखाए एंट्री नहीं दी जाएगी। यहां पर एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहीं से पूरे परिसर और उसके बाहरी हिस्से की मॉनीटरिंग की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बाद देर रात से परिसर में पुलिसकर्मियों की तैनाती समेत बाकी तैयारियां शुरू हो गईं। रामकी एनवायरो में जलाएंगे
सूत्रों ने बताया कि रविवार तड़के तक 100 से ज्यादा पुलिस का बल तैनात कर दिया जाएगा। परिसर के आसपास बैरिकैडिंग शुरी हो गई है। अलग-अलग एजेंसियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। हाईकोर्ट के निर्देश का सख्ती से पालन होगा, क्योंकि यहां से 12 ट्रकों के जरिए गोदाम में रखे 337 मीट्रिक टन जहरीले कचरे को पीथमपुर के रामकी एनवायरो में ले जाया जाएगा। भास्कर लाइव रात 1:15 बजे यूका परिसर में तैनात हुए 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी वैज्ञानिक तरीके से होगी कचरे की मॉनीटरिंग इसके साथ ही पीथमपुर से विशेषज्ञ और डॉक्टर्स की टीम पहुंचेगी। वहीं पीसीबी व सीपीसीबी की टीम की मौजूदगी में वैज्ञानिक तरीके से हर चीज की मॉनीटरिंग करते हुए यह कचरा हटाया जाएगा। इस कचरे को जिस ट्रक के जरिए भेजा जाएगा, उनमें टाइटेनियम के कंटेनर होंगे। हर कंटेनर का एक यूनिक नंबर होगा। ये ट्रक जिस रूट से निकलेगा उसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी जाएगी। ट्रक की आवाजाही के समय ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा। करीब 250 किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास के संचालक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रामकी के विशेषज्ञों की निगरानी में कचरे की पैकिंग होगी। इस रूट से जाएंगे कचरे वाले ट्रक 2004 में दायर हुई थी याचिका
अगस्त 2004 में, भोपाल निवासी आलोक प्रताप सिंह ने उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर कर मांग कि थी कि विषैले कचरे को हटाएं और पर्यावरण को बचाया जाए। 153 दिन लगेंगे जलाने में… पीथमपुर की रामकी एनवायरो में 90 किलोग्राम प्रति घंटे की स्पीड से कचरे को जलाने में 153 दिन यानी 5 माह 1 दिन लगेगा। 270 किलोग्राम प्रति घंटे की स्पीड से नष्ट करते हैं तो इसे खत्म करने में 51 दिन का समय लगेगा।


