फिल्टर प्लांट में लीकेज सुधारते समय हादसा‎‎:क्लोरीन के रिसाव से आठ नप कर्मचारी चपेट में आए

नगर परिषद के फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस से भरे सिलेंडर का लीकेज वॉल ठीक करते समय टूट गया। इससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस हवा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में फैल गई। नप के 8 कर्मचारी चपेट में आकर बीमार हो गए। बदबू ज्यादा फैली तो 1 किमी क्षेत्र के स्कूलों ने छुट्टी कर बच्चों को घर भेज दिया। दुर्गंध से आसपास के लोग भी परेशान हुए। कई लाेगाें ने घबराहट हाेने की भी शिकायत की। नगर में शनिवार सुबह नगर परिषद के फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस का सिलेंडर लीकेज होने से गैस हवा के साथ आसपास के रहवासी क्षेत्र में फैल गई। करीब 1 किमी तक के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आठ कर्मचारी भी इस गैस की चपेट में आ गए। उन्हें शासकीय चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। सीएमओ वीरेंद्र मेहता ने बताया कि क्लोरीन गैस का अतिरिक्त सिलेंडर रखा था। इसमें अचानक रिसाव हुआ। इसे रोकने के लिए कर्मचारी पहुंचे थे। तब तक गैस काफी मात्रा में फैल चुकी थी। इस कारण कर्मचारी चपेट में आए हैं। फिलहाल सभी स्वस्थ हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *