भास्कर न्यूज | जालंधर पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के चलते सोमवार को ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक पर लाइसेंस के लिए टेस्ट नहीं हुए। बारिश के चलते टेस्ट का काम नहीं हो सका। सिर्फ फोटो या डीएल एब्सट्रैक्ट और इंटरनेशनल लाइसेंस का काम ही हुआ। इसके अलावा चालान भुगतने वाले लोगों की भीड़ भी लगी रही। असिस्टेंट आरटीओ विशाल गोयल ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रविवार को बारिश के बीच ही जालंधर बस स्टैंड, फिल्लौर और जंडियाला के पास स्पेशल नाका लगाते हुए कॉमर्शियल वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान करीब 19 कॉमर्शियल व्हीकल के चालान काटे गए। इनसे 4.50 लाख रुपए वसूला जाएगा। पिछले शुक्रवार को भी 6 कॉमर्शियल वाहनों के चालान काटे गए थे। एटीओ विशाल गोयल ने बताया कि इन चालानों में ज्यादातर ओवर हाइट, ओवर स्पीड, ओवर लोडेड गाड़ियों सहित मोटर व्हीकल एक्ट के तहत टैक्स न जमा करवाने वाले व्हीकल के खिलाफ लगातार सख्ती से काम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओवर हाइट कॉमर्शियल गाड़ियों से लोगों की जान को खतरा रहता है। थ्री व्हीलर व ई-रिक्शा के खिलाफ शुरू होगा अभियान ^सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूलों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। अब उनके खिलाफ भी सख्ती की जाएगी, इनमें थ्री व्हीलर और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा। रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग में भी इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा गया है। -विशाल गोयल , एटीओ


