बिजली लाइनों की भी होगी ड्रोन पेट्रोलिंग

पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने ट्रांसमिशन सिस्टम में नई तकनीकों का समावेश करते हुए सिस्टम को अपग्रेड किया है। इसमें ट्रांसमिशन एलीमेंटस को एचएमआई (हयूमन मशीन इंटरफेस) तकनीक से ऊर्जीकृत और नियंत्रित किया जा रहा है। पुराने तीन 132 केवी सबस्टेशनों को रिमोट से संचालित करने का कार्य शुरू किया जा चुका है। 220 केवी ट्रांसमिशन लाइनों की ड्रोन पेट्रोलिंग के बाद अब प्रदेश में 400 एवं 132 केवी के 23,000 ट्रांसमिशन टावरों की ड्रोन पेट्रोलिंग भी की जा रही है। एमपी ट्रांसको ने कई सुविधाएं ऑनलाइन शुरू की है। अब एमपी ट्रांसको के सेवानिवृत्त कार्मिक विश्व के किसी भी कोने से लाइफ सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते हैं। साथ ही वेबसाइट के माध्यम से ही अपने पेंशन स्लिप और अपने बैंक खातों में किए गए लेन-देन की जानकारी ली जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *